इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने बुद्धिजीवियों और धर्मगुरुओं से एक भेंट में बल दिया है कि यदि विश्व के सभी साम्राज्यवादी एकजुट हो जाएं तब भी ईरानी राष्ट्र, क्रांति और वरिष्ठ नेतृत्व के रास्ते से विचलित नहीं होगा। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने तेहरान में कल होने वाली इस भेंट में, ईरान की क्रांति और जनता के विरुद्ध होने वाले षडयन्त्रों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान की सरकार और जनता पूरी शक्ति से इन षडयन्त्रों का मुक़ाबला कर रही है। राष्ट्रपति ने इस बात का वर्णन करते हुए कि विश्व को नयी व्यवस्था, प्रशासन व क़ानून की आवश्यकता है, कहा कि साम्यवादियों और पुंजीवादियों ने एसी विचारधाराएं पेश की हैं जो अब विफल हो चुकी हैं। इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि विश्व में बहुत बड़े परिवर्तन होने वाले हैं कहा कि यह परिवर्तन चिंगारी हैं और शीघ्र ही साम्राज्यवादियों का अस्तित्व पूरे विश्व से मिट जाएगा।
..........
166